CBSE 12th Re-Evaluation 2026 Apply, Marksheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं री -इवैल्युएशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब छात्र कल यानी 23 मई 2026 तक रीवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नई प्रक्रिया के तहत छात्रों को सबसे पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करनी होगी। इसके बाद छात्र चाहें तो अंकों के सत्यापन या री -ईवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ध्यान रहे रीचेकिंग के बाद यदि किसी छात्र के नंबर कम होते हैं, तो उसे भी फाइनल मार्क्स माना जाएगा और नई मार्कशीट जारी की जाएगी। वहीं री-ईवैल्युएशन के बाद यदि मार्क्स बढ़ते हैं तो फीस वापस कर दी जाएगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
CBSE 12th Re-Evaluation 2026 Apply Online: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Verification Of Marks, Obtaining Photocopy Of Evaluated Answer Book लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- यहां आप विषयानुसार री-ईवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको सब्जेक्ट वाइज शुल्क जमा करना होगा।
CBSE 12th Re-Evaluation Marksheet 2026: इतने दिनों में मिलेगी मार्कशीट
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र लगातार अपनी मार्कशीट को लेकर सर्च कर रहे हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन रिजल्ट जारी करने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा देता है। हालांकि इस बार मार्कशीट में देरी हो सकती है, क्योंकि बोर्ड री-ईवैल्युएशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मार्कशीट तैयार करेगा।
CBSE 12th Passing Marks: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के पासिंग मार्क्स की बात करें, तो यहां छात्रों के प्रत्येक विषय़ में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। रीचेकिंग के बाद यदि किसी छात्र के 33 नंबर से कम आते हैं तो स्टूडेंट्स संबंधित विषय में फेल माना जाएगा। यहां अगर आपके एक या दो विषय में 33 नंबर से कम होते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी।
