एजुकेशन

CBSE 12th Physical Education Paper Leak Fact: सीबीएसई 12वीं फिजिकल एजुकेशन का पेपर हुआ लीक? देखें बोर्ड ने क्या कहा

CBSE 12th Physical Education Paper Leak Fake News: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा के शुरू होते ही Physical Education परीक्षा के बाद पेपर लीक को लेकर खबरें वायरल होने लगी थीं। इसपर सीबीएसई बोर्ड की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड ने फेक न्यूज फैलने को लेकर सतर्क रहने को कहा है। इसके अलावा Twitter (X) पर CBSE Board की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।

Image

सीबीएसई बोर्ड फेक न्यूज अलर्ट

Photo : Twitter

CBSE 12th Physical Education Paper Leak Fake News: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा के शुरू होते ही Physical Education परीक्षा के बाद पेपर लीक को लेकर खबरें वायरल होने लगी थीं। इसपर सीबीएसई बोर्ड की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड ने फेक न्यूज फैलने को लेकर सतर्क रहने को कहा है। इसके अलावा Twitter (X) पर CBSE Board की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हो गई हैं। 17 फरवरी 2025 को फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद से ही पेपर लीक होने को लेकर फेक न्यूज वायरल हो रही थी। CBSE ने एक YouTube चैनल का स्क्रीनशॉट शेयर कर अलर्ट जारी किया है।

CBSE Board ने दी जानकारी

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी अलर्ट में एक यूट्यूब चैनल का नाम है। इस चैनल का नाम Zaki Saudagar है। इस चैनल का स्क्रीनशॉट सीबीएसई बोर्ड की तरफ से शेयर किया गया है। हालांकि, बोर्ड ने कहा है कि इस तरह की फेक न्यूज से बचा जा सकता है।

CBSE Board Exam 2025 Schedule: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 2025 की बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के दावों को खारिज किया है। CBSE ने इन बेबुनियाद दावों को लेकर कहा कि छात्रों और अभिभावकों में घबराहत पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी अपडेट के लिए cbse.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। 15 फरवरी से शुरू हुईं CBSE बोर्ड परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलने वाली हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article