CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको CBSE10 <Roll Number> <School Code> <Centre Number> या CBSE12 <Roll Number> <School Code> <Centre Number> टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
CBSE Class 10th 12th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।
How to download CBSE 10th 12th Result via DigiLocker
- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- फिर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
- फिर एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में सीबीएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
- अब स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Marksheet 2025: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट
सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।
