एजुकेशन

CBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: तेज कर दें सीबीएसई एग्जाम की तैयारी, इससे कम अंक मिलने पर कहीं हो न जाएं फेल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 28, 2022, 08:38 PM IST

CBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2023, Board Exam 2023: सीबीएसई परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जल्द ही आधिकारिक वेबासइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स यहां पासिंग मार्क्स जरूर चेक कर लें।

Image

सीबीएसई एग्जाम 2023

Photo : iStock

CBSE Exam Date Sheet 2023, CBSE 10th, 12th Passing Marks: सीबीएसई डेटशीट 2023 के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट किसी भी वक्त जारी कर दी जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर सकते हैं।

CBSE Practical Exam 2023: प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी

सीबीएसई ने हाल ही में 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए शेड्यूल और गाइंडलाइंस जारी किया है। जिसके अनुसार सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। वहींं, इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी से होगी। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया है। उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा के डेट घोषित कर दी जाएगी।

CBSE Exam Date 2023: तैयारी कर दें तेज

सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा की तैयारी अभी से तेज कर दें। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषयों के लिए सैंपल पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर की मदद से परीक्षा पैटर्न की अच्छी समझ विकसित होगी। साथ ही परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट में भी आसानी होगी।

CBSE Exam Passing Marks: कितनें अंक जरूरी

सीबीएसई 10वींं में पास होने के लिए थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, 12वीं की परीक्षा के में पास होने के लिए थ्योरी में 33 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तारीख सीबीएसई रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी की जाएगी।

CBSE 10th, 12th Exam 2023: एक बार होगी परीक्षा

सीबीएसई एग्जाम का आयोजन इस साल केवल एक बार ही किया जाएगा। बीते साल कोविड 19 महामारी की वजह से परीक्षा दो टर्म में हुई थी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 से जुड़े अपडेट्स के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article