एजुकेशन

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: सीबीएसई एग्जाम के इतने दिन पहले आएगी डेट शीट, जानें पिछले सालों का रिकॉर्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 27, 2022, 04:29 PM IST

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023, CBSE Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करने जा रहा है। अगर आप भी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो यहां आपको टाइम टेबल जारी होने की पूरी जानकारी मिलेगी।

Image

सीबीएसई डेटशीट 2023

Photo : iStock

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023, cbse.gov.in: सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट का इंतजार स्टूडेंट्स बेसब्री से कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइम टेबल किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2023 (CBSE Board Exam 2023) डेटशीट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Exam Date 2023: इतने दिन पहले आएगी डेट शीट

सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं एग्जाम 2023 डेट शीट अब किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। आमतौर पर बोर्ड की तरफ से डेटशीट परीक्षा के 1.5 से 2 महीने पहले जारी कर दी जाती है। चूंकि, इस साल थ्योरी परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 से किया जाना है, ऐसे में सीबीएसई टाइम टेबल 2023 (CBSE Time Table 2023) कभी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। बोर्ड ने आज प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी। जिसके अनुसार सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2023 (CBSE 10th, 12th Practical Exam 2023) का आयोजन 2 जनवरी से 14 जनवरी तक किया जाएगा।

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: पिछले सालों का रिकॉर्ड

बीते सत्र में देशभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE 10th, 12th Board Exam 2023) का आयोजन दो टर्म में किया गया था। टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी और इसके लिए डेट शीट 11 मार्च को जारी कर दी गई थी। वहीं, साल 2019 में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से आयोजित की गई थी। ‌ हालांकि, परीक्षा का टाइम टेबल 23 दिसंबर को ही जारी कर दिया गया था।

CBSE Board Exam 2023: तैयारी कर दें तेज

सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम 2023 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट से अलग-अलग विषयों का सैंपल पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे टाइम मैनेजमेंट में आसानी होगी और समय रहते गलतियों पर सुधार भी कर सकेंगे।

CBSE 10th, 12th Exam Date 2023: इस वेबसाइट पर करें चेक

सीबीएसई एग्जाम 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही चेक करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article