एजुकेशन

CAT Result 2023 Date: जारी होने जा रहा कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट, iimcat.ac.in पर ऐसे करें चेक

CAT Result 2023, IIM CAT Result and Final Answer Key 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा कैट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया गया था।

Image

CAT Result 2023 Date

CAT Result 2023, IIM CAT Result and Final Answer Key 2023 Date: कैट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से अपना रिजल्ट (IIM CAT Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

CAT Final Answer Key 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की

IIM लखनऊ द्वारा कैट परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को भारत के 167 शहरों में 375 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 दिसंबर को जारी की गई थी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

IIM CAT Result 2023 Date: कब आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैट एग्जाम का रिजल्ट दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download IIM CAT Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • फिर IIM CAT Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

IIM CAT Result 2023: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

आंकड़ों के मुताबिक, कैट परीक्षा के लिए कुल रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में 86 प्रतिशत ही उपस्थित हुए थे। इस साल कैट एग्जाम के लिए करीब 3.3 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, परीक्षा में कुल 2.88 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article