एजुकेशन

CAT 2025 Result: पिछले पांच सालों में कब जारी हुआ सीएटी परीक्षा का परिणाम, यहां देखें टेबल

CAT 2025 Result Date Expected: 17 दिसंबर को फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड से जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का रिजल्ट घोषित करने की उम्मीद है। इस खबर से देखें पिछले पांच सालों में कब जारी किया गया रिजल्ट

CAT 2025 Result Date

CAT 2025 Result Date

CAT 2025 Result Date Expected: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड इस हफ्ते तक नतीजे घोषित कर सकता है। 17 दिसंबर को, इंस्टीट्यूट ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की फाइनल आंसर-की जारी की थी। जो उम्मीदवार 30 नवंबर को हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही CAT वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर पाएंगे। इस खबर से देखें पिछले पांच सालों में कब जारी किया गया रिजल्ट

CAT 2025 Result Date and Time

हालांकि कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड्स बताते हैं कि रिजल्ट 19 से 21 दिसंबर, 2025 के बीच घोषित होने की संभावना है।

CAT 2025 Result How to Check

CAT स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल- iimcat.ac.in पर जाना होगा और CAT स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल डालना जैसे- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि। CAT स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा, CAT स्कोरकार्ड PDF सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

CAT 2025 Result Last 5 Year Date

CAT Result 202419 दिसंबर
CAT Result 202321 दिसंबर
CAT Result 202221 दिसंबर
CAT Result 20213 जनवरी
CAT Result 20202 जनवरी
CAT फाइनल आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक फाइनल आंसर की नहीं देखी वे ऑफिशियल पोर्टल- iimcat.ac.in पर CAT फाइनल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। CAT फाइनल आंसर की 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- iimcat.ac.in पर जाना होगा और फाइनल आंसर की 2025 PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। CAT फाइनल आंसर की 2025 PDF डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगी। IIM CAT फाइनल आंसर की PDF सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article