एजुकेशन

CA Intermediate Group 2 Exam Postponed: स्थगित हुई सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

CA Intermediate Group 2 Paper 5 Exam Postponed: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर 5 ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा स्थगित कर दी है। पेपर 5 की परीक्षा 19 जनवरी, 2026 को होनी थी। हालांकि कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है।

Image

CA Intermediate Group 2 Exam Postponed: स्थगित हुई सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर 5 की परीक्षा

CA Intermediate Group 2 Paper 5 Exam Postponed: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट ग्रुप 2 ऑडिटिंग और एथिक्स परीक्षा स्थगित कर दी है। पेपर 5 की परीक्षा 19 जनवरी, 2026 को होनी थी। ICAI परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा जल्द ही करेगा। आईसीएआई द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर 5 ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा जो 19 जनवरी, 2026 (सोमवार) को होनी थी भारत और विदेश में स्थगित कर दी गई है।

ध्यान रहे यहां केवल इंटरमीडिएट ग्रुप 2 के पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की तारीख में बदलाव किया गया है। पेपर 5 के अलावा अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। संस्थान ने कहा है कि सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षा के अन्य सभी पेपर मूल रूप से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।

CA Inter Group 2 Paper 5 Exam Postponed

CA Inter Group 2 Paper 5 Exam Postponed

आईसीएआई ने इससे पहले भी ग्रुप II, पेपर 5 ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा का समय बदला था। यह परीक्षा पहले 15 जनवरी, 2026 को निर्धारित थी। वहीं एक बार फिर परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।

CA Foundation & Final Exam Date: कब होगी सीए फाउंडेशन और फाइनल की परीक्षा

आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2026 की परीक्षाएं 18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित की जाएंगी, जबकि सीए फाइनल 2026 की परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 5, 7 और 9 जनवरी को और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 16 जनवरी को निर्धारित हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article