Institute of Chartered Accountants of India, ICAI CA Inter, Final Result 2022 की घोषणा कर दी गई है, इसी के साथ उन सभी का इंतजार खत्म हो गया, जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था। परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा पहले ही ICAI के अतिरिक्त सचिव, S.K.Garg द्वारा की गई थी। सीए इंटर और फाइनल दोनों के नतीजे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, इसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देखा जा सकता है।
मेरिट लिस्ट हुई जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, आईसीएआई की तरफ से जारी सीए फाइनल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है और अब यह Icai.nic.in पर उपलब्ध है।
How to check CA Inter, Final Result 2022
- उम्मीदवार सबसे पहले ICAI की आधिकारिक साइट icai.nic.in पर जाएं।
- सीए फाइनल और सीए इंटर के परिणाम देखने के लिए लिंक होम पेज पर दिख रहे लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम लिंक खोलें, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
यदि आईसीएआई की साइट Icai.nic.in नहीं खुल रही है तो आप इस साइट Icaiexam.icai.org पर भी जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
CA Inter, Final Result Topper - किसने किया टॉप
Harsh Choudhary और Diksha Goyal ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ सीए फाइनल रिजल्ट 2022 और सीए इंटर रिजल्ट 2022 में टॉप किया है। उम्मीदवारों को पेपर पास करने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50 अंक हासिल करने की जरूरत थी।
