Institute of Chartered Accountants of India CA Inter, Final Result 2022 की घोषणा 10 जनवरी 2023 को कर दी गई है। सीए इंटर, व फाइनल रिजल्ट को आप यहां दी गई वेबसाइट से देख सकेंगे, बता दें, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई के अतिरिक्त सचिव एसके गर्ग परिणाम जारी करने की घोषणा की है।
परिणाम जारी करने की तारीख हाल ही में घोषित की गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले इसे 14 जनवरी तक जारी किया जाना था, लेकिन आधिकारिक घोषणा में 10 जनवरी 2023 को रिजल्ट जारी होने की बात कही गई है।
इन साइट्स पर देखें CA Inter, Final Result 2022
सीए इंटर, व फाइनल रिजल्ट को आप icai.org or icai.nic.in पर से देख सकते हैं। नोटिस के अनुसार, नवंबर 2022 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम 10 जनवरी, 2023 को दोपहर तक में घोषित किया जा सकता है, रिजल्ट देखने के लिए आपको यहां दी गई वेबसाइट पर पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। इसलिए अभी से पंजीकरण संख्या या क्रेडिंशियल को साथ रखें।

सीए इंटर व फाइनल रिजल्ट्स 2022-23
How to check CA Inter, Final Result 2022
- उम्मीदवार सबसे पहले ICAI रिजल्ट पोर्टल पर जाएं icai.nic.in
- सीए फाइनल और सीए इंटर के परिणाम देखने के लिए लिंक होम पेज पर दिख रहे लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम लिंक खोलें, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
जानें कब हुआ था CA Inter, Final Exam
ICAI ने CA फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा 1 नवंबर, 2022 से 17 नवंबर, 2022 तक आयोजित की थी। ग्रुप I इंटर परीक्षा 2 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित की गई थी, जबकि ग्रुप II इंटर परीक्षा 11 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित की गई थी। सीए फाइनल रिजल्ट ग्रुप I परीक्षा 1 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित होगी जबकि और ग्रुप II परीक्षा 10 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित किया गया था।
