एजुकेशन

CA Inter, Final May Result 2024 Date: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट, नोट करें सितंबर परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल

CA Inter, Final May Result 2024 Date And Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया 11 जुलाई 2024, गुरुवार को सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफशियल साइट पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां देखें सीए इंटरमीडिएट सितंबर एग्जाम डेट 2024

Image

CA Inter, Final May Result 2024 Date: यहां देखें सीए इंटरमीडिएट और फाइनल रिजल्ट की डेट

CA Inter, Final May Result 2024 Date And Time: आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर (CA Inter Result) रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया 11 जुलाई को इंटर व फाइनल का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस बात की जानकारी आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडलवाल ने ट्वीटर कर दिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icaiexam.icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बीते दिन आईसीएआई ने सितंबर 2024 इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी (CA Inter May 2024 Result) किया था। यहां आवेदन के लिए 19 जुलाई तक लिंक एक्टिव है।

CA Inter May Result 2024: कब थी सीए इंटर और फाइनल की परीक्षा

आईसीएआई द्वारा सीए इंटर ग्रुप 1 मई की परीक्षाएं 3 मई, 5 और 9 मई को आयोजित की गई थी। वहीं ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11 मई, 15 मई और 17 मई को हुई थी। जबकि सीए फाइनल ग्रुप 1 का एग्जाम 2 मई, 4 मई और 8 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षा 10 मई, 14 मई और 16 मई को हुई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए इस लिंक पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

CA Inter, Final Result 2024 Link: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

  • caresults.icai.org
  • icai.nic.in
  • icaiexam.icai.org

ICAI CA Inter, Final Result 2024 Download: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले Institute Of Chartered Accountants Of India पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Inter, Final Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Login ID, Password दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CA Intermediate September Exam Date: सीए इंटरमीडिएट सितंबर एग्जाम डेट

सीए इंटर सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2024 है। वहीं एप्लीकेशन विंडो फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को एक दिन का समय अतिरिक्त दिया जाएगा। वहीं परीक्षा 12 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक होगी।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article