एजुकेशन

Bihar BSSTET Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार BSSTET डमी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BSSTET Admit Card 2024, Bihar BSSTET Dummy Admit Card 2024: बिहार स्पेशल स्कूल एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSSTET Dummy Admit Card 2024

BSSTET Admit Card 2024, Bihar BSSTET Dummy Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार स्पेशल स्कूल एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSSTET) यानी विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

BSSTET Dummy Admit Card 2024: डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड

बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड में अगर किसी प्रकार की त्रुटि हो तो संबंधित आवेदक अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके 7 जनवरी 2024 तक सुधार कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि के सुधार का दावा मान्य नहीं होगा।

How to Download BSSTET Dummy Admit Card 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर BSSTET Dummy Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSSTET Dummy Admit Card 2024: ऐसे होगी परीक्षा

बिहार स्पेशल स्कूल टीईटी के तहत कुल दो पेपर होंगे। पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक के विशेष विद्यायल अध्यापक बनने की पात्रता के लिए होगा। प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article