एजुकेशन

BSSC Bihar Office Attendent Vacancy 2025: बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन - जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस

BSSC Bihar Office Attendent Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर भर्ती (Bihar Office Attendent Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में कार्यालय परिचारी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Bihar Office Attendent Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर अपना आवेदन कर (BSSC Office Attendent Vacancy) सकते हैं। यहां आप बीएसएससी बिहार ऑफिस अटेंडेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

BSSC Bihar Office Attendent Recruitment 2025: बिहार ऑफिस अटेंडेंट के 3500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

BSSC Bihar Office Attendent Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास कर बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Office Attendent Recruitment 2025) खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Bihar Office Attendent Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार सरकारी के विभिन्न मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में ऑफिस अटेंडेंट यानी कार्यालय परिचारी के कुल 3727 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 25 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 है।

Bihar Office Attendent Recruitment 2025: किस मंत्रालय और विभाग में वैकेंसी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में सर्वाधिक ऑफिस अटेंडेंट के 1138 पदों जबकि भवन निर्माण विभाग में 500 पद पर भर्ती की की जाएगी। इसके अलावा शेष पदों पर बिहार सरकार के अन्य मंत्रालयों में भर्ती की जाएगी।

Bihar Office Attendent Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

BSSSC के ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी गई है। जबकि एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

Bihar Office Attendent Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले onlinebssc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSSC Bihar Office Attendent Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Bihar Office Attendent Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग (General Category), पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 540 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) के केवल बिहार निवासी अभ्यर्थियों, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये है। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकते हैं।

Bihar Office Attendent Selection Process: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान रहे प्रारंभिक परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। यहां कुल 100 प्रश्न होंगे, यहां प्रत्येक प्रश्न 4 मार्क्स का होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के 1 मार्क्स काटे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article