BSSC Bihar Inter Level Recruitment 2026 Last Date: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ा (BSSC Inter Level Recruitment 2026) दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Bihar Inter Level Recruitment 2026) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिर तारीख अब 29 जनवरी, 2026 को रात 11:59 बजे तक है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 24,492 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर, 2025 को शुरू हुई थी।
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन या आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
BSSC Inter Level Recruitment 2026: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन
बता दें बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना 27 सितंबर, 2025 को जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की संशोधित तिथियां बढ़ाकर 29 जनवरी, 2026 तक कर दी गई हैं। इसी प्रकार, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि भी 31 जनवरी, 2026 तक है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
BSSC Inter Level Recruitment 2026: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन
- अनारक्षित वर्ग (General) - 10,753
- अनुसूचित जाति (SC) - 4,185
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 3,407
- ईबीसी (EBC)- 2,678
- अनुसूचित जाति (ST) - 2,427
- बीसी महिला (BC Female) - 811
- बीसी (BC) - 231
Bihar Inter Level Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSSC Bihar Inter Level Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
