एजुकेशन

BSF कांस्टेबल परीक्षा मे बायोमेट्रिक न होने से हंगामा, सिस्टम हैंग होने पर भड़के छात्र, पेपर लीक का भी आरोप

BSF HCM Exam 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (एचसीएम) की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बुधवार को चकेरी के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया।

Image

कानपुर में BSF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान हंगामा

BSF HCM Exam 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (एचसीएम) की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बुधवार को चकेरी के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा व्यवस्था में कमियों पर गंभीर सवाल उठाए। BSF कांस्टेबल परीक्षा में बायोमेट्रिक न होने से चकेरी के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर पर हंगामा हो गया। बुधवार को प्रथम पाली में परीक्षा आयोजित हो रही थी। परीक्षा में बायोमेट्रिक ना होने की खबर से परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। जिससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया। केंद्र के बाहर विरोध-प्रदर्शन, स्थिति तनावपूर्ण मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जांच शुरू हो गई। इसके बाद अब BSF ने परीक्षा की नई तारीख 18 सितंबर 2026 तय की है।

क्या है मामला

चकेरी के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर पर अचानक खबर फैली कि परीक्षा से पहले ही पेपर आउट हो चुका है, जिसके बाद परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी गुस्से में आ गए और जमकर बवाल हुआ। परीक्षा के दौरान सिस्टम बंद होने से 500 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद कई कंप्यूटर बंद हो गए, जिससे वे पेपर नहीं दे सके। बता दें कि BSF HCM (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल) परीक्षा तीन पालियों में होनी थी। पहली पाली के अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 7:30 बजे, दूसरी पाली की 11:30 बजे और तीसरी पाली की एंट्री दोपहर 3:30 बजे होनी थी।

पेपर लीक का लगा आरोप

नाराज अभ्यर्थियों ने BSF कांस्टेबल परीक्षा लीक होने का भी आरोप लगाया। हालांकि पेपर लीक की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और किसी तरह अभ्यर्थियों को शांत कराया जा रहा है। इसका भी पता लगाया जा रहा है कि पेपर लीक की खबर कहां से फैली और किसने सबसे पहले ये बात अभ्यर्थियों तक पहुंचाई।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article