BSEB Bihar STET Result Card 2023, Sarkari Result 2023: बिहार एसटीईटी एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) यानी बिहार एसटीईटी का रिजल्ट कार्ड (Bihar STET Result Card 2023) आज 6 नवंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com से बिहार एसटीईटी रिजल्ट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
BSEB STET Result Card 2023: कब जारी हुआ एसटीईटी रिजल्ट
बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सिंतबर से 15 सितंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 3 अक्टूबर को जारी किया गया था। आज बोर्ड ने बिहार एसटीईटी रिजल्ट कार्ड भी जारी कर दिया है।
How to Download Bihar STET Result Card 2023
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
- फिर बिहार एसटीईटी रिजल्ट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी एसटीईटी रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar STET Result 2023: इतने अभ्यर्थी रहे सफल
बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल बिहार एसटीईटी परीक्षा में लगभग 4 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। हालांकि, परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थी पास हुए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
