एजुकेशन

BSEB STET Result 2023 Date: जारी होने जा रहा बिहार एसटीईटी रिजल्ट, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

BSEB STET Result 2023

BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023 Date: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) का रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर अपना रिजल्ट (Bihar STET Result 2023) चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

Bihar STET Result 2023 Date: प्रोविजनल आंसर-की जारी

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, अब बोर्ड ने पेपर 1 और 2 की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है।

BSEB STET Passing Marks 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है।

How to Download BSEB STET Result 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार एसटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB STET Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार एसटीईट रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article