एजुकेशन

BSEB Sakshamta Result 2024: जारी हुए बिहार सक्षमता परीक्षा के परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

BSEB Sakshamta Result 2024 Link, BSEB Sakshamta Result 2024 Link: बिहार सक्षमता परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बिहार सक्षमता परीक्षा के परिणाम

BSEB Sakshamta Result 2024 Link: घोषित हुए बिहार सक्षमता परीक्षा के रिजल्ट। बीएसईबी सक्षमता परिणाम 2024 कक्षा 9 से 12 के लिए जारी किया गया है। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड, बीएसईबी ने कक्षा 9, 10, 11 और 12 के शिक्षकों के लिए परिणाम जारी किया है। आंकड़ों बताते हैं कि, कक्षा 9वीं व 10वीं के शिक्षकों के लिए 98 पासिंग प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए 97.18 पासिंग प्रतिशत गया। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी सक्षमता परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

बीएसईबी सक्षमता रिजल्ट 2024: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-bsebsakshamta.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, BSEB Sakshamta Result 2024 Link पर क्लिक करें
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • परिणाम देखें व उसे डाउनलोड करें।

बीएसईबी ने सक्षमता परिणाम के परिणाम आंकड़े ट्वीट किए और कहा कि कक्षा 9 से 10 के लिए, कुल 20,842 में से 20,354 शिक्षकों ने अर्हता प्राप्त की है। कक्षा 11 से 12 के लिए, परीक्षा में बैठने वाले कुल 5,467 शिक्षकों में से 5,313 ने अर्हता प्राप्त की है।

बीएसईबी सक्षमता 2024 परीक्षा

बीएसईबी सक्षमता 2024 परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च 2024 के बीच दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की गई थी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article