BSEB DElEd 2023 Registrations Last Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से बीएसईबी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन 2023 (DElEd) की फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। इसके लिए उम्मीदवार 21 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अप्रैल है। हालांकि, उम्मीदवार लेट फीस के साथ 29 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं।
बिहार BSEB D.El.Ed परीक्षा 2023: कैसे करें आवेदन?
बीएसईबी की आधिकारिक साइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
होम पेज पर, 'ऑनलाइन आवेदन: D.El.Ed' पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन प्रपत्र सेशन: 2022-2024 (फर्स्ट ईयर) और सेशन: 2021-2023 (सेकेंड ईयर) परीक्षा 2023' के विकल्प को क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद आवेदन फॉर्म को भरें।
इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें और सब्मिट के ऑप्शन को क्लिक करें।
यहां से पेज को डाउनलोड करके आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर आगे के अपडेट्स को साझा किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों से इस बात की उम्मीद की जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें और लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा किसी और पोर्टल पर दी जाने वाली जानकारी पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। बिहार बोर्ड से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
