एजुकेशन

BSEB Sakshamta, DElEd Results 2025: जारी हो गया बिहार सक्षमता डीलेड परीक्षा का परिणाम, तुरंत इस लिंक से करें चेक

BSEB Sakshamta, DElEd Results 2025: बिहार सक्षमता डीलेड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, इन रिजल्ट की घोषणा secondary.biharboardonline.com पर की गई है, उम्मीदवार यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बिहार सक्षमता डीलेड परीक्षा का परिणाम

BSEB Sakshamta, DElEd Results 2025 Announced: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज, 4 सितंबर, 2025 को दोपहर 2:45 बजे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सक्षमता (एप्टीट्यूड) परीक्षा (तृतीय) और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया।

परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट: secondary.biharboardonline.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

BSEB Sakshamta, DElEd Results 2025 How to Check

परिणाम देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

चरण 1: secondary.biharboardonline.com पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर, BSEB Sakshamta, DElEd Results 2025 Link पर क्लिक करें

चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें

चरण 4: BSEB Sakshamta, DElEd Results 2025 Online स्क्रीन पर आ जाएगा

चरण 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसे सुरक्षित रखें।

BSEB DElEd 1st Year Result - Click Here

BSEB DelEd 2nd Year Result - Click Here

BSEB सक्षमता (एप्टीट्यूड) परीक्षा (तृतीय) 24 जुलाई से 25 जुलाई, 2025 तक पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। BSEB ने अगस्त में अस्थाई आंसर की जारी की थी, और उम्मीदवारों के पास आपत्तियां दर्ज करने के लिए 15 अगस्त तक का समय था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article