एजुकेशन

BSEB Bihar Deled Notification 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, जाने क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और एग्जाम पैटर्न

BSEB Bihar Deled Notification 2026, BSEB Bihar Deled Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर (Bihar Deled Notification) दिया है। यहां आवेदने के लिए आज यानी 11 दिसंबर से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

BSEB Bihar Deled Notification 2026, BSEB Bihar Deled Admission 2026

BSEB Bihar Deled Notification 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू

BSEB Bihar Deled Notification 2026, BSEB Bihar Deled Admission 2026: बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 को लेकर बड़ी (Bihar Deled Notification) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (Bihar Deled Admission 2026) दिया है। यहां आवेदन के लिए आज यानी 11 दिसंबर 2025 से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2025 है। इस परीक्षा के जरिए डीएलएड के 3 हजार से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा। वेबसाइट पर डीईएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश देने वाले 306 कॉलेजों के नाम और उपलब्ध सीटों की संख्या दी गई है।

Bihar Deled Admission 2026

डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट कम च्वाइ फिलिंग के आधार पर कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 8वीं तक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं। हालांकि इसके लिए टीईटी भी निकालना अनिवार्य होता है। यहां आप बिहार डीएलएड क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Bihar Deled Admission 2026 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 पर्सेंट की छूट दी जाएगी। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइ पर विजिट करें। अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Bihar Deled Registration 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले Bihar Deled की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Deledi 2026 Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Bihar Deled Exam Pattern: यहां देखें एग्जाम पैटर्न

बिहार डीएलएड एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां 120 मार्क्स के कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। इसके लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। यहां सामान्य हिंदी/उर्दू से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, गणित के 25 मार्क्स के 25 सवाल, विज्ञान से 20 नंबर के 20 वाल और सामाजिक अध्ययन से 20 सवाल और सामान्य अंग्रेजी से 20 नंबर के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Bihar Deled Admission 2026 Cut Off: यहां देखें कटऑ

बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक प्राप्त करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 पर्सेंट की छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article