एजुकेशन

BSEB: निशुल्क कोचिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट 27 जुलाई को, आज डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

BSEB IIT JEE, NEET Free Coaching: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा यानी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन इस 27 जुलाई को किया जाएगा। जानें कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Image

बीएसईबी आईआईटी जेईई मुफ्त कोचिंग

BSEB IIT JEE, NEET Free Coaching: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा यानी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन इस 27 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, जिसे आज यानी 18 जुलाई को जारी किया जाएगा, अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो क्रेडिंशियल तैयार रखें और जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का क्या है तरीका

फ्री में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 2025-27 और 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए पूरी तरह से निशुल्क कोचिंग दे रहा है। यहां छात्र फ्री में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए पहले आवेदन करना होता है, जिसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाने की जरूरत होती है।

जिन लोगों ने इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन किया था, वे आज coaching.biharboardonline.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

परीक्षा के बारे में

परीक्षा का दिन 27 जुलाई
परीक्षा का समय 11 से 2
एक घंटा पहले करना होगा प्रवेश

इस परीक्षा के लिए परीक्षा हॉल में 10 बजे तक एंट्री करना होगा। परीक्षा बापू सभागार में अपराह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होगी।

क्यों आयोजित होती है परीक्षा

यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है, जो बिहार बोर्ड से 10वीं पास कर 11वीं में अध्ययनरत हैं और 2027 में जेईई मेन या नीट यूजी की तैयारी करना चाहते हैं। प्रवेश पत्र 18 जुलाई से वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर उपलब्ध रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article