एजुकेशन

BSEB Bihar Board Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षाएं खत्म, जानें पिछले पांच साल में कब जारी हुआ रिजल्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू हुई और 15 फरवरी 2025 को समाप्त हुईं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी 2025 तक हुई थीं। अब बिहार बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। जानें पिछले पांच साल में कब जारी हुआ बीएसईबी इंटर रिजल्ट।

Image

BSEB Bihar Board Inter Result 2025

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू हुई और 15 फरवरी 2025 को समाप्त हुईं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी 2025 तक हुई थीं। अब बिहार बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। जानें पिछले पांच साल में कब जारी हुआ बीएसईबी इंटर रिजल्ट। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 1292313 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा हुई थी।

Bihar Board 12th Result 2024: पिछले साल कब आया था रिजल्ट

पिछले साल यानी 2024 में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया था। बीते वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 87.21% रहा था। टॉपर्स की बात करें तो साइंस में मृत्युंजय कुमार, आर्ट्स में तुषार ने टॉप किया था। जबकि कॉमर्स में प्रिया कुमार ने टॉप किया था।

Bihar Board 12th Result 2024: पिछले पांच सालों में इस दिन आया 12वीं का रिजल्ट

2024- 23 मार्च को जारी किया गया था।

2023- 21 मार्च को जारी किया गया था।

2022- 16 मार्च को दोपहर 3:00 बजे जारी किया गया था

2021- 26 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे जारी किया गया था।

2020- 24 मार्च को जारी किया गया था।

Bihar Board Result Class 12: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां जारी होगा?

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर मिलेगा। इन्हीं लिंक के माध्यम से बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article