एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड के टॉपर को मिलेंगे एक लाख रुपये, जानें सेकेंड और थर्ड को मिलेगी कितनी राश‍ि

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 17, 2023, 11:44 AM IST

Bihar Board Class 12th Result 2023 Date Times: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) जल्द ही बिहार बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर सकता है। बिहार बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से इनाम देने की योजना है।

Image

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड के टॉपर को मिलेंगे एक लाख रुपये, जानें सेकेंड और थर्ड को मिलेगी कितनी राश‍ि

Bihar Board Class 12th Result 2023 Date Times: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) जल्द ही बिहार बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर सकता है। BSEB की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठे छात्रों को अब उनके रिजल्ट का इंतजार है। जल्द ही बिहार बोर्ड का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से इनाम देने की योजना है। आइये जानते हैं बिहार बोर्ड के टॉपर्स को क्या क्या मिलेगा।

Bihar Board 12th Result 2023

इस बार बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं बारहवीं के एग्जाम 1 से 11 फरवरी, 2023 तक हुए थे। बिहार बोर्ड में दसवीं और 12 वीं कक्षा टॉप करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। इसी तरह द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

चौथे और पांचवे स्थान वालों को भी अवॉर्ड

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अलावा बिहार बोर्ड में चौथे और पांचवे स्थान पर रहने वाले छात्रों को भी इनाम मिलता है। इंटरमीडिएट में चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 15 हजार रुपये एवं 1 लैपटॉप प्रदान किया जाता है। वहीं दसवीं में चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 10 हजार रुपये एवं 1 लैपटॉप प्रदान किया जाता है। बता दें कि इस बार बीएसईबी कक्षा 12वीं के लिए 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,36,432 छात्राएं थीं और 6,81,795 छात्र थे।

BSEB Bihar Board Rewards

  • प्रथम स्थान- एक लाख रुपये, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर
  • द्वितीय स्थान- 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर
  • तृतीय स्थान- 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर
  • 12वीं में चौथा एवं पांचवा स्थान - 15 हजार रुपये एवं 1 लैपटॉप
  • 10वीं में चौथा एवं पांचवा स्थान - 10 हजार रुपये एवं 1 लैपटॉप

BSEB 12th Result 2023 Date Time: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे जांचें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • फिर बीएसईबी कक्षा 10वीं 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
  • रिजल्ट को ठीक से चेक करें और रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article