एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Examination Form 2024: बिहार बोर्ड 12वीं के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, इस डायरेक्ट लिंक से भरें फॉर्म

BSEB Bihar Board 12th Examination Form 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर एग्जामिनेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board 12th Examination Form 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा फॉर्म

BSEB Bihar Board 12th Examination Form 2024: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी (Bihar Board 12th Examination Form 2024) दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक अब विद्यार्थी 12 अक्टूबर 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर परीक्षा फॉर्म (BSEB 12th Examination Form 2024) भर सकेंगे। इस बात की जानकारी बोर्ड ने ट्वीट कर छात्रों को दिया है।

ट्वीट में कहा गया है कि, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हुए विद्यार्थियों के उनके शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने हेतु तिथि विस्तारित किया गया है। अभ्यर्थी नाचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

BSEB Bihar Board 12th Examination Form 2024

  1. secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Examination Form 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. इसके बाद नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Bihar Board 12th Examination Form 2024: इस नंबर पर दर्ज करें शिकायत

ध्यान रहे यदि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने या शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 012-2232074 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article