Odisha 10th Result 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। नतीजों की bseodisha.nic.in और orissaresult.nic.in पर अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर चेक कर पाएंगे। ओडिशा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल 5.50 लाख छात्र शामिल हुए थे। यह सभी फिलहाल अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा अभी 10वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। जैसे ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
कब जारी होगा ओडिशा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026?
ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (Odisha 10th Result 2026 Date) की घोषणा अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के पहले सप्ताह में जारी होने के संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर रिजल्ट के डेट और टाइम को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
कब हुई थी ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा?
ओडिशा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी से 2 मार्च के बीच किया गया था। परीक्षा राज्य के 3028 परीक्षा केंद्रों में एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद कॉपियों की मूल्यांकन की प्रक्रिया 19 मार्च 2026 को शुरू की गई थी। प्रक्रिया अभी भी जारी है। करीब 15,000 छात्रों द्वारा मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
ओडिशा 10वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे कर सकते हैं चेक?
- ओडिशा 10वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर एक्टिव हुए Orissa 10th Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- छात्रों का रिजल्ट उनकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब छात्र अपने रिजल्ट का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।
छात्रों को बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से मिलने वाली ऑनलाइन मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी।
