एजुकेशन

BSE Odisha 10th Admit Card 2025: जारी हुआ ओडिशा बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

BSE Odisha 10th Admit Card 2025: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

BSE Odisha 10th Admit Card 2025

BSE Odisha 10th Admit Card 2025: ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 12 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी ओडिशा बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

BSE Odisha 10th Exam 2025: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Odisha Board 10th Admit Card 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ओडिशा बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha Board 10th Admit Card 2025: इस बात का रखें ध्यान

ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article