एजुकेशन

BPSSC Sub Inspector Recruitment 2026: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें प्रक्रिया पूरी

BPSSC Sub Inspector Recruitment 2026: बिहार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। आवेदन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स के पास केवल 12 दिन का समय बाकी रह गया है।

Image

BPSSC Sub Inspector Recruitment 2026 (Photo - AI)

BPSSC Sub Inspector Recruitment 2026: बिहार में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग की विशेष शाखा के अंतर्गत पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 150 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई 2026 से शुरू हुए थे और अब आवेदन की अंतिम तिथि करीब आने लगी है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्हें बस नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है

आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को रजिस्टर करने के लिए पूरे एक महीने का समय दिया गया। जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। उम्मीदवारों के पास केवल 12 दिन का समय बाकी रह गया है। बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम डेट का इंतजार न करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 1 अगस्त 2025 तक ग्रेजुएट या इसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।

- अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए 20 से 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए 20 से 40 वर्ष आयु सीमा तय की गई है।

- पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष।

- अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के पुरुषों और महिलाओं के लिए आयु सीमा 20 से 42 वर्ष तय की गई है।

कैसे करे आवेदन

स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना है।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रजिस्टर और पमेंट मोड का चयन करें अगर आप नया रजिस्ट्रेशन करने वाले हैं।

स्टेप 3 - पहले से रजिस्टर उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिंक या एप्लीकेशन व्यू लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को चेक करें और फाइनल सबमिट करें।

स्टेप 7 - अब आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि लास्ट डेट पर होने वाली टेक्निकल परेशानियों और सर्वर डाउन की स्थिति से बचने के लिए पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article