एजुकेशन

BPSSC Police SI Vacancy 2026: बीएसएससी ने एसआई भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

BPSSC Police SI Vacancy 2026: बीपीएसएससी ने बिहार सरकार के निषेध, उत्पादन शुल्क और पंजीकरण विभाग के लिए 78 एसआई पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आइए आपको भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।

BPSSC Police SI Vacancy 2026

बीएसएससी ने एसआई भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

BPSSC Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बीपीएसएससी ने कुल 78 एसआई पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आप भी बिहार पुलिस सेवा में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको आवेदन की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी दें।

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती 2026 में रिक्तियां

जैसा की आपको बताया कि बीपीएसएससी ने एसआई के 78 पदों पर भर्ती निकाली है। बता दें कि यह भर्ती बिहार सरकार के निषेध, उत्पादन शुल्क और पंजीकरण विभाग (Prohibition, Excise and Registration Department) में है।

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसआई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 27 जनवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी यानी एक महीने की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से पूरी की जा सकती है।

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती 2026: योग्यता

- पुलिस एसआई पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा 1 अगस्त 2025 तक ग्रेजुएशन के बराबर मानी जाने वाली किसी भी परीक्षा को भी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।

- परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य वर्ग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 20 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए और महिलाओं की 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

- पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 और अधिकतम उम्र 42 होनी चाहिए।

- बता दें कि पूर्व सैनिकों और रक्षा क्षेत्र में सेवा देने वाले उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। लेकिन शर्त यह है कि कट-ऑफ तिथि पर उनकी अधिकतम आयु 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती 2026: आवेदन शुक्ल

बिहार पुलिस में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये हैं। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम यानी नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती 2026: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस 5 चरणों का है। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसमें पास होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण में जाएंगे, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। इन सभी में पास होने वाले उम्मीदवार को कॉल लेटर भेजा जाएगा।

BPSSC पुलिस एसआई भर्ती 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

1. एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना है।

2. वेबसाइट पर दिए गए निषेध विभाग के टैब पर क्लिक करना है।

3. वहां 03/2026 BPSSC पुलिस एसआई भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन दिया गया है, जिस पर क्लिक करना है।

4. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

5. इस पेज पर उम्मीदवार को वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का प्रयोग कर लॉगिन क्रिएट करना है।

6. लॉगिन प्रक्रिया पूरी करने बाद आवेदन फॉर्म सामने आएगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है।

7. उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और फॉर्म को फाइनल सबमिट करना है।

8. एक बार फॉर्म सबमिट हो जाए, उसके बाद उम्मीदवार उसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट भी लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि आने तक आवेदन करने का इंतजार न करें। समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article