BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police SI Recruitment 2023) खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित (Bihar Police SI Vacancy 2023) किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BPSSC SI Bharti 2023) सकते हैं। यहां एसआई के पदों पर आवेदन के लिए 4 नवंबर 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं।
Bihar Police SI Recruitment 2023: कितने पदों पर वैकेंसी
बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सब इंस्पेक्टर के कुल 64 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सब इंस्पेक्टर निषेध के 63 पद और एसआई विजिलेंस के कुल 1 पद शामिल हैं।Bihar Police SI Vacancy 2023: बीपीएसएससी एसआई क्वालिफिकेशन
बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो यहां आवेदन करने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन
- bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar SI Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
