BPSSC Bihar Police SI Admit Card 2025 Released: बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police SI Admit Card 2025) खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar Police SI Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (BSSC SI Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां एडमिट कार्ड के अलावा अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है।
Bihar Police SI Admit Card 2025: कब होगी बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परीक्ष
बता दें बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परीक्षा 18 जनवरी 2026 और 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहले शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर है। दूसरे शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
Bihar Police SI Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar Police SI Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar Police SI Admit Card: इस बात का रखें ध्यान
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, फोटोग्राफ या हस्ताक्षर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी आधिकारिक मेल आईडी पर सूचित कर सकते हैं। इसमें करेक्शन कर आपको तुरंत मेल किया जाएगा।
Bihar Police SI Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
