एजुकेशन

BPSC TRE 4.0 Recruitment: बिहार में 27,000 से ज्यादा वैकेंसी, जल्द होगी नोटिफाई, जानें क्‍या करनी होगी तैयारी

BPSC TRE 4.0 Recruitment: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE) 4.0 शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में 27,000 से ज्यादा वैकेंसी नोटिफाई होने की संभावना है, ये एक बड़ी वैकेंसी होगी, इसलिए अभी से उम्मीदवार तैयारी रखें

BPSC TRE 4 Recruitment

बिहार में 27000 से ज्यादा वैकेंसी (image - canva)

BPSC TRE 4.0 Recruitment: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE) 4.0 शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में 27,000 से ज्यादा वैकेंसी नोटिफाई होने की संभावना है, ये एक बड़ी वैकेंसी होगी, इसलिए अभी से उम्मीदवार तैयारी रखें। राज्य सरकार की हालिया जानकारी और जनता दल (यूनाइटेड) के एक पब्लिक पोस्ट के बाद इस डेवलपमेंट में तेजी आई है।

इस कदम के तहत नौकरी के नए मौके आएंगे खासकर एजुकेशन सेक्टर ज्यादा जोर दिया जाएगा। अगर जल्द ही इस नोटिफिकिशन को निकाला जाता है तो TRE 4.0 एक साल के अंदर चौथा बड़ा हायरिंग साइकिल होगा।

ToI पर मौजूद लेख के अनुसार, TRE 4.0 में कई तरह के टीचिंग पद शामिल हो सकते हैं जैसे:

  • प्राइमरी टीचर (क्लास 1–5)
  • मिडिल स्कूल टीचर (क्लास 6–8)
  • सेकेंडरी टीचर (क्लास 9–10)
  • सीनियर सेकेंडरी टीचर (क्लास 11–12)
  • फिजिकल एजुकेशन और स्पेशल सब्जेक्ट टीचर

पदों की संख्या को वास्तव में 27,000 न समझें, ऑफिशियल विज्ञापन में पदों की संख्या को कन्फर्म किया जाएगा, लेकिन वैकेंसी 27000 के आसपास रहने की उम्मीद है।

क्यों होगी भर्ती

एजुकेशन डिपार्टमेंट लंबे समय से चली आ रही टीचर की कमी को पूरा करने और नेशनल स्कूल-एजुकेशन स्टैंडर्ड के तहत जरूरी स्टाफिंग नॉर्म्स को पूरा करने के लिए हायरिंग में तेजी ला रहा है। TRE 1.0, 2.0 और 3.0 से पहले ही हजारों टीचर सिस्टम में आ चुके हैं, चौथे साइकिल का मकसद टीचर-स्टूडेंट रेश्यो में बढ़ोतरी को मजबूत करना और बड़ी क्लास में सब्जेक्ट्स को बढ़ाने में मदद करना है।

उम्मीदवार क्या करें?

जो एप्लिकेंट बनना चाहते हैं, वे अपने एजुकेशनल और प्रोफेशनल डॉक्यूमेंट्स अपडेटेड रखें, पिछले TRE सिलेबस और सवालों के पैटर्न को रिव्यू करें, और BPSC वेबसाइट पर अनाउंसमेंट को ध्यान से ट्रैक करें। उन्हें यह भी पक्का करना चाहिए कि वे अपनी-अपनी टीचिंग कैटेगरी के लिए उम्र और क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया को पूरा करते हैं। 27,000 से ज़्यादा वैकेंसी की उम्मीद के साथ, TRE 4.0 बिहार और आस-पास के राज्यों में टीचिंग एस्पिरेंट्स के लिए बड़े मौके देने के लिए तैयार है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article