एजुकेशन

BPSC TRE 3 Result 2024 OUT: बिहार शिक्षक भर्ती TGT का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar TRE 3 Result 2024 Declared: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से टीजीटी टीचर यानी कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Bihar TRE 3 Result 2024 Declared: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से टीजीटी टीचर यानी कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस पद के लिए कुल 16,870 भर्तियां निकली थी। इसमें कई विषयों के शिक्षकों की भर्तियां होनी हैं।

बिहार में शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसके लिए पहले परीक्षा मार्च में होने वाली थी जो रद्द कर दी गई। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई से 22 जुलाई तक हुआ था। इसका रिजल्ट अब जारी हो गया है।

BPSC TRE 3 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Bihar School Teacher TRE 3.0 Recruitment 2024 Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Check Result for 9th-10th Teacher के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट चेक करने के लिए अपने सब्जेक्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BPSC TRE 3 TGT Teacher Class 9-10 Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

प्राइमरी का रिजल्ट जारी

इससे पहले बीते 15 नवंबर को टीआरई तीन में क्लास 1 से 8वीं तक का रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें 38,900 अभ्यर्थी सफल हुए थे। वहीं, कक्षा 1 से पांच में 21,911 और कक्षा 6 से 8 में 16,989 अभ्यर्थी सफल हुए थे। कक्षा 6 से 8 में 6 विषयों का रिजल्ट जारी किया गया था जबकि कक्षा 1 से 5 में तीन विषयों के नतीजे जारी किए गए थे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article