BPSC Teacher Answer Key 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Teacher Answer Key 2023) खबर है। हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक के 1.70 पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी (BPSC Teacher Answer Key) किया था। वहीं यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 7 सितंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन बीते दिनों आयोग ने आंसर की पर ऑब्जेक्शन की तारीख 7 सितंबर से 11 सितंबर कर दिया था। ऐसे में यदि आपको प्रश्न के उत्तर में कंफ्यूजन है या लगता है कि आपके किसी गलत उत्तर को सही और सही को गलत कर दिया गया है तो आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
बता दें इस बार बीपीएससी शिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 24 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्यभर के कुल 850 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
BPSC Teacher Answer Key 2023: आंसर की पर करें आपत्ति
- सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
- इसके बाद प्रश्न का चयन कर ऑब्जेक्शन पर क्लिक करें।
- आपत्ति दर्ज करवाने के लिए प्रश्न संख्या पर क्लिक करें।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक कर दें।
- आपत्ति दर्ज करवाने के लिए आपके आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा।
