एजुकेशन

BPSC School Teacher Exam 2023: बिहार स्कूल टीचर एग्जाम के लिए अब इस डेट तक करें अप्लाई, आयोग ने बढ़ाई आवेदन की लास्ट डेट

BPSC School Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी के 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

BPSC School Teacher Application 2023

Photo : iStock

BPSC School Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: स्कूल टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पीआरटी (PRT), टीजीटी (TGT) व पीजीटी (PGT) पदों पर भर्ती के लिए आवदेन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थी विस्तारित तारीख तक भी आवेदन नहीं कर पाते तो वह 20 जुलाई से 22 जुलाई तक विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

BPSC School Teacher Notification 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में स्कूल टीचर के 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 37 साल की बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री के साथ बीएड डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for BPSC School Teacher Exam 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Apply Online पर क्लिक करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Bihar School Teacher Application 2023: देना होगा इतना शुल्क

बिहार स्कूल टीचर भर्ती के लिए जहां पहले बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी था। वहीं, अब बिहार राज्य के बाहर के अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article