एजुकेशन

BPSC School Teacher Answer Key, Result 2023: बिहार स्कूल टीचर रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

BPSC School Teacher Answer Key, Sarkari Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल टीचर परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को किया गया था।

Image

BPSC School Teacher Result 2023

Photo : iStock

BPSC School Teacher Answer Key, Sarkari Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से स्कूल टीचर परीक्षा (BPSC School Teacher Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक (Bihar School Teacher Result 2023 Direct Link) यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC School Teacher Exam 2023: कब हुई स्कूल टीचर परीक्षा

बिहार में प्राइमरी टीचर, टीजीटी और पीजीटी के 1.70 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया गया था। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

BPSC School Teacher Result 2023: कब तक जारी होगा रिजल्ट

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा का रिजल्ट सितंबर या अक्टूबर में जारी किए जान की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि बीपीएससी स्कूल टीचर रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की (BPSC School Teacher Answer Key 2023) जारी की जाएगी। इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा।

How to Download BPSC School Teacher Result 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर स्कूल टीचर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar School Teacher Exam 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

बिहार स्कूल टीचर एग्जाम में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article