एजुकेशन

BPSC 71st CCE Answer Key 2025: आंसर की जारी, आपत्ति विंडो bpsc.bihar.gov.in पर शुरू, देखें मार्किंग स्कीम

BPSC 71st CCE Answer Key 2025 Objection Window Opens Today: BPSC 71वीं CCE आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्ति विंडो आज से किया जा सकेगा। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर इसे चुनौती दे सकते हैं। जानें चुनौती देने का क्या है तरीका व क्या है मार्किंग स्कीम

Image

BPSC 71st CCE Answer Key 2025: आंसर की जारी, आपत्ति विंडो bpsc.bihar.gov.in पर

BPSC 71st CCE Answer Key 2025 Objection Window Opens Today on bpsc.bihar.gov.in: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज बीपीएससी 71वीं सीसीई आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्ति विंडो खोल रहा है। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से असंतुष्ट थे या हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर इसे चुनौती दे सकते हैं। जानें आंसर की के खिलाफ चुनौती देने का क्या है तरीका? और जानें मार्किंग स्कीम के बारे में

उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 250 रुपये का आवश्यक शुल्क देना होगा, ध्यान रहे, ये चुनौतियां 27 सितंबर तक दी जा सकती हैं।

BPSC 71वीं CCE आंसर की 2025 को कैसे चुनौती दें?

प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • प्रोविजनल आंसर की देखें और उस प्रश्न का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
  • वैध कारण बताएं और सहायक दस्तावेज संलग्न करें।
  • अपने दावे की समीक्षा करें और उसे जमा करें।

आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा किए गए दावों की समीक्षा करेंगे। यदि उनमें से कोई भी सही पाया जाता है, तो एक अंतिम/ संशोधित आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर BPSC 71वीं परीक्षा परिणाम 2025 घोषित किया जाएगा।

अंकन योजना

सही उत्तर+1 अंक
गलत उत्तर⅓ अंक की कटौती
अनुत्तरित प्रश्नकोई कटौती नहीं
इस विषय पर अतिरिक्त जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट देखें!
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article