एजुकेशन

BPSC Bihar Tre 2.0 Result 2023 Declared: जारी हुआ बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2 का रिजल्ट, एक क्लिक पर करें चेक

BPSC Bihar Tre 2.0 Result 2023, Bihar Teacher Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती फेज 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC PRE 2.0 Result 2023 Declared: यहां चेक करें बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2 का रिजल्ट

BPSC Bihar Tre 2.0 Result 2023, Bihar Teacher Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज यानी 22 दिसंबर 2023, शुक्रवार को शिक्षक भर्ती फेज 2 का रिजल्ट जारी कर (BPSC Bihar Tre 2.0 Result 2023) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (BPSC Bihar Tre 2.0 Result) सकते हैं। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक सबसे पहले मिडिल स्कूल के दो विषयों मैथ्स, साइंस व हेड मास्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम साइट पर उपलब्ध करवा दिया (bpsc.bih.nic.in Teacher) गया है।

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 7 दिसंबर 2023 को आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर आयोग ने कुल 38 उम्मीदवारों को BC-EBC WELFARE DEPT और SC-ST WELFARE DEPT प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए सफल घोषित किया है। इसके अलावा वर्ग 9-10वीं व 6 से 8वीं तक के गणित व विज्ञान के शिक्षक भर्ती का रिजल्ट भी जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BPSC Bihar Teacher Result 2023

  • सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC School Teacher/Head Master Competetive Examination Result लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

BPSC Bihar Tre 2.0 Result: विषयवार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग लगातार एक के बाद एक विषयवार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्टल जारी कर रहा है। अभी तक करीब कुल 11 हजार से अधिक उम्मीदवार सफल घोषित किए जा चुके हैं। बीपीएससी ने पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वर्ग 9-10वीं एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के वर्ग 6-10 के संगीत एवं कला विषय के कुल 60 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है।

Bihar Teacher Phase 2 Result 2023: कुल इतने पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग फेज 2 शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1 लाख 21 हजार शिक्षक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कुल 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी हो गया है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article