BPSC AEDO Exam Postponed: बिहार लोक सेवा योग ने AEDO यानी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध कुछ देर पहले एक विज्ञप्ति जारी हुई, जिसमें बताया गया कि 'दिनांक 10.01.2026 से 16.01.2026 (दिनांक 14.01.2026 को छोड़कर) तक आयोजित होने वाली विज्ञापन संख्या 87/2025 के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षा के पुन: आयोजन की तिथि की घोषणा आयोग के वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी।'
विज्ञप्ति से साफ है कि नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।
9.7 लाख आवेदन
बता दें, ये बिहार में होने वाली एक बड़ी भर्ती परीक्षा है, जिसमें 9.7 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। इस परीक्षा का आयोजन 10 से 16 जनवरी तक तीन चरणों में किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित करना पड़ा।
BPSC AEDO Exam Postponed Official Notice

bpsc aedo
कहां कितने पद
- 374 पद अनारक्षित वर्ग
- 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
- 150 पद अनुसूचित जाति
- 10 पद अनुसूचित जनजाति
- 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग
- 112 पद पिछड़ा वर्ग
- 28 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए
9.7 लाख आवेदन प्राप्त होना बहुत बड़ी बात है, ये बीपीएससी के लिए एक नया कीर्तिमान है।
कितनी होगी सैलरी
अंतिम रूप से चयनित लोगों को वेतन स्वरूप 29,200 रुपये प्रति माह दिए जाने का प्रावधान है।
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी, इसलिए संभलकर उत्तर देने की जरूरत है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक कटेगा। लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे।
