एजुकेशन

BPSC 70th Prelims Marksheet OUT: जारी हुई बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स की मार्कशीट, bpsc.bihar.gov.in से ऐसे करें चेक

BPSC 70th Prelims Marksheet Released: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in से अपनी मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

Image

बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा मार्कशीट जारी

BPSC 70th Prelims Marksheet Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपनी मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें, प्रारंभिक परीक्षाओं को आयोजन 13 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक किया गया था।

उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके BPSC 70th CCE Prelims Exam Marksheet को डाउनलोड कर सकेंगे। जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

BPSC 70th Prelims Marksheet How to check

BPSC 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2025 का मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर ‘मार्कशीट’ टैब पर क्लिक करें, फिर नया पेज खुलेगा।

चरण 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें, फिर 'सबमिट' पर क्लिक करें।

चरण 4: BPSC 70th CCE Prelims Exam Marksheet Online हो जाएगी।

चरण 5: अपने रिकॉर्ड के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 23 जनवरी, 2025 को BPSC 70th CCE Prelims 2025 Result जारी किया था।

बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के बारे में

प्रारंभिक परीक्षाएं 13 दिसंबर, 2024 से 4 जनवरी, 2025 तक हुईं, जिसमें कुल 328,990 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनमें से 21,581 उम्मीदवार CCE पदों के लिए, 61 वित्त प्रशासनिक अधिकारी पदों के लिए और 144 बाल विकास परियोजना अधिकारी भूमिकाओं के लिए योग्य हुए।

इसके अतिरिक्त, BPSC ने 4 जनवरी, 2025 को पटना के 22 केंद्रों पर BPSC 70वीं CCE के लिए पुनः परीक्षा आयोजित की। यह पुनः परीक्षा विशेष रूप से 12,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्हें शहर के बापू परीक्षा परिसर परीक्षा केंद्र में नियुक्त किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article