एजुकेशन

BPSC 70th Exam Date 2024: जारी हुई बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि, चेक करें पूरा शिड्यूल

BPSC 70th Exam Date 2024: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है, उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in से या खबर से बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का पूरा शिड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तिथि जारी (image - canva)

BPSC 70th Exam Date 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 70th Prelims Date की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा अब 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस bpsc.bih.nic.in पर से परीक्षा का पूरा शिड्यूल देख व डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि खबर में भी BPSC 70th Prelims 2024 Exam Date को लेकर सारी जानकारी दी गई है।

पहले 17 नवंबर को होनी थी परीक्षा, BPSC 70th Prelims 2024 Date

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। CCE के लिए प्रारंभिक परीक्षा (PT), जो मूल रूप से 17 नवंबर को होने वाली थी, अब संभावित रूप से 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने पहले राज्य के सभी जिलाधिकारियों को "अपरिहार्य कारणों (Unavoidable Reasons)" से परीक्षा स्थगित होने के बारे में सूचित किया था।

आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, बिहार की स्थायी निवासी महिला उम्मीदवारों और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

7 से 8 लाख हो सकते हैं परीक्षार्थी, BPSC 70th CCE 2024 Notification

इस साल करीब 7 से 8 लाख अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in के जरिए 4 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि मौजूदा अभ्यर्थी 19 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि को छोड़कर अपने ओटीआर (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रोफाइल विवरण को अपडेट कर सकते हैं।

कितने पद भरे जाएंगे

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, BPSC बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 2027 रिक्तियों को भरेगा। मूल रूप से रिक्तियों की संख्या 1,929 थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1957 कर दिया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article