एजुकेशन

BPSC 70th Mains Exam 2025: बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा के लिए आज से करें अप्लाई, यह रहा तरीका

BPSC 70th Mains Exam 2025: जारी सूचना के अनुसार, बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 21581 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, जिन्हें अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।

Image

BPSC 70th Mains Exam 2025

BPSC 70th Mains Exam 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर आज यानी 21 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बीपीएससी 70वीं मेन्स एग्जाम 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च निर्धारित की गई है।

BPSC 70th Mains Exam2 2025: जनवरी में जारी हुआ रिजल्ट

बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 17 जनवरी और रिजल्ट 23 जनवरी को जारी किया गया। जारी सूचना के अनुसार, बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 21581 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिन्हें अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for BPSC 70th Mains Exam 2025

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BPSC 70th Mains Application 2025: कितना देना होगा शुल्क

बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा के लिए जनरल/ओबीसी/अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article