एजुकेशन

BPSC 70th CCE Prelims Admit Card 2024: इस तारीख को जारी होगा बिहार 70वीं प्रीलिम्स री-एग्जाम के एडमिट कार्ड

BPSC 70th CCE Prelims Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की तिथि बता दिया है। जो उम्मीदवार री एग्जाम के लिए इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से दो दिन बाद इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र

BPSC 70th CCE Prelims Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं सीसीई प्रीलिम्स री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की तिथि बता दिया है। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से BPSC 70th CCE Prelims Re Exam Admit Card Download Date से जुड़ा नोटिस चेक कर सकते हैं, उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए किन क्रेडिंशियल का उपयोग करना होगा।

BPSC 70th CCE Prelims Re Exam Admit Card Download Website

लेटेस्ट खबर के अनुसार, BPSC CCE Prelims Admit Card Re Exam के लिए 27 दिसंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पटना केंद्र में रद्द हो गई है, वे अपने एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

यहां से पढ़ें आधिकारिक नोटिस Important Notice: Integrated 70th Combined (Preliminary) Competitive Re-Examination

BPSC 70th CCE Prelims Re Exam Date

  • बिहार 70वीं प्रीलिम्स पुनः परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी, 2025 को किया जाएगा।
  • बिहार 70वीं प्रीलिम्स री एग्जाम एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
  • बिहार 70वीं सीसीई प्रीलिम्स री एग्जाम दोपहर 12 बजे से दिन 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • बिहार 70वीं प्रीलिम्स पुनः परीक्षा पटना जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

BPSC 70वीं CCE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024: कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'BPSC 70th CCE Prelims Re Exam Admit Card Download Link' पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • BPSC 70th CCE Prelims Re Exam Admit Card Online Check करें।
  • BPSC 70th CCE Prelims Re Exam Admit Card Download करें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें। उम्मीदवारों को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उन्हें सुबह 11:00 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article