एजुकेशन

BPSC 70th CCE Mains 2025: 21 फरवरी से शुरू होंगे बीपीएससी 70वीं मेंस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

BPSC 70th CCE Mains 2025 Registration: बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण कल 21 फरवरी से शुरू होगा, उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in से आवेदन कर सकेंगे, जानें क्या है अंतिम तिथि

Image

बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स 2025 पंजीकरण

BPSC 70th CCE Mains 2025 Registration Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कल 21 फरवरी, 2025 से 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर रहा है। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। ये प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। BPSC 70वीं CCE Prelims परीक्षा का परिणाम 23 जनवरी, 2025 को घोषित किया गया था, अब मेंस परीक्षा के आयोजन की बारी है। इच्छुक उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन करने के चरण, परीक्षा की मुख्य बातें और अन्य विवरण यहां देख सकते हैं।

BPSC 70th CCE Mains 2025 Registration Last Date

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक चलेगा।

BPSC 70th CCE Mains 2025

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्य सेवाओं में 2,035 रिक्तियों को भरना है।

BPSC 70वीं CCE मुख्य परीक्षा 2025 के लिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं, होमपेज पर “BPSC 70th CCE Mains 2025 Apply” लिंक पर क्लिक करें। खाता बनाने के लिए आवश्यक विवरण प्रदान दें, फिर लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें। इसके बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म की समीक्षा करें और उसे जमा करें।

क्या है आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य और अन्य उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये, एससी/ एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए 200 रुपये।

कैसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है, उसके बाद उत्तीर्ण होने वालों के लिए मुख्य परीक्षा होती है। फिर अंतिम चरण में साक्षात्कार होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article