BPSC 69th CCE Notification 2023, BPSC 69th Prelims Exam 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th CCE Prelims Exam 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 जुलाई से शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 5 अगस्त 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
BPSC 69th CCE 2023: अब इतने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से 379 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले रिक्तियों की संख्या 346 थी। राज्य के विभिन्न विभागों में इन सरकारी नौकरियों के लिए चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
BPSC 69th Prelims Exam 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु 20 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for BPSC 69th CCE Prelims Exam 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर Apply Online पर क्लिक करें।
- फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
BPSC 69th Prelims Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
बिहार 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए सामान्य और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों को 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
