BPSC 67th Mains Result 2023, Sarkari Result 2023 Date: बीपीएससी 67वीं मेन्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा (BPSC 67th CCE Mains Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
BPSC 67th Mains Exam 2023: कब हुई थी मेन्स परीक्षा
बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित की गई और इस परीक्षा का रिजल्ट 17 सितंबर को जारी किया गया। वहीं, मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को किया गया था। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
BPSC 67th Mains Result 2023 Date: इस दिन जारी होगा मेन्स रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 31 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा, जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download BPSC 67th Mains Result 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर 67वीं मेन्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 67th Mains Sarkari Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 802 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
