एजुकेशन

BPSC 67th CCE Prelims Result 2022: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम bpsc.bih.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 14, 2022, 12:11 PM IST

BPSC 67th CCE Prelims Result 2022 on bpsc.bih.nic.in: बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से देख सकेंगे। बता दें, बता दें, आयोग ने पहले ही घो​षणा कर दी थी कि रिजल्ट 14 नंवबर को जारी होगा।

Image

BPSC 67वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 bpsc.bih.nic.in पर

The Bihar Public Service Commission, BPSC 67th Combined Competitive Exam Result आज 14 नवंबर को जारी होने वाला है, रिपोर्ट के अनुसार, शाम तक में रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। एक बार 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आप bpsc.bih.nic.in से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

जानें क्यों रद्द हुई थी परीक्षा

इस साल, बिहार में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा पहले 8 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण उसी दिन रद्द कर दी गई थी। बीपीएससी के अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर को हुई पुन: परीक्षा में लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

परीक्षा के कुछ दिनों बाद परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की गई और 12 अक्टूबर तक छात्रों से आपत्तियां आमंत्रित की गईं। आयोग परिणामों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर सकता है।

ऐसे देखें 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम

  • BPSC 67th Combined Competitive Exam Result देखें के लिए बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर ही एक्टिव लिंक मिल जाएगा, इस पर क्लिक करने से नया पेज खुलेगा।
  • यहां क्रेडिंशियल डालें और परिणाम देखें।

कब होगी 67वीं सीईई मेन परीक्षा

उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रीलिम्स का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। बीपीएससी 67वीं सीईई मेन परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 29 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 13 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा।

वे उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं, वे मेन्स के लिए आवेदन करने और परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। परीक्षा आयोजित होने के बाद, परिणाम घोषित किए जाएंगे और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा।

इंटरव्यू राउंड का रिजल्ट कब आएगा

बीपीएससी ने इंटरव्यू राउंड की तारीखें भी जारी कर दी हैं। साक्षात्कार 29 मार्च, 2023 को आयोजित किया जाएगा और साक्षात्कार दौर का परिणाम 28 मई, 2023 को जारी किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article