BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023, Sarkari Naukri 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 2 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर थी।
BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: इस डेट तक करें अप्लाई
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर तक अप्लाई नहीं किया है, वह निर्धारित शुल्क के समतुल्य राशि विलंब शुल्क बैंक ड्राफ्ट के रूप में सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग के नाम से बनवाकर आयोग कार्यालय में जमा करते हुए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BPSC 32nd Judicial Exam 2023: इतना देना होगा शुल्क
बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क और 750 रुपए विलंब शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कुल 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर बिहार 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
BPSC 32nd Judiciary Exam 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 155 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
