BOI Apprentice Recruitment 2025 on 400 posts: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में प्रशिक्षण के साथ करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए है। बीओआई ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत साल 2025-26 के लिए 400 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर 10 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन 25 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गया है। उम्मीवारों से ऑनलाइन लिखित परीक्षा में सामान्य और वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी भाषा (केवल क्वालिफाइंग), क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया की ओर से विभिन्न राज्यों और जोन में कुल 400 अप्रेंटिसशिप सीटों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार केवल एक राज्य और उस राज्य के भीतर एक जोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सामान्य श्रेणियों के बीच निर्धारित हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए 20 से 28 वर्ष के भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है। चयनित अप्रेंटिस को एक साल के लिए 13,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें बैंक का हिस्सा और भारत सरकार का समर्थन शामिल है जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। ग्रेजुएशन की डिग्री 1 अप्रैल, 2021 और 1 दिसंबर, 2025 के बीच पूरी होनी चाहिए।
