UPTET Result 2022: सरकार बनने के बाद आज आ सकता है यूपीटीईटी रिजल्ट?
UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के परिणाम अब किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। हालांकि यूपीटीईटी परिणाम 2022 जारी करने की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी सप्ताह परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जनवरी के अंत में जारी की गई थी। इसके बाद 23 फरवरी को फाइनल आंसर की जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन 10 मार्च को यूपी चुनाव नतीजे आने थे जिसके चलते रिजल्ट रोक दिया गया था।
UPTET Sarkari Result 2022 Date: उम्मीदवार जो यूपीटीईटी 2022 में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in (जारी होने के बाद) पर देख सकते हैं। परिणाम जारी होते ही आपको यहां इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा। UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी को राज्य भर में किया गया था। UPTET-2021 को 28 नवंबर, 2021 को आयोजित किया जाना था, लेकिन इसे परीक्षा के दिन रद्द कर दिया गया था, क्योंकि कथित तौर पर पेपर लीक की खबरें आ गई थीं। इसके बाद परीक्षा को 23 जनवरी को फिर से आयोजित किया गया।
UPTET Result 2022 Today: check result here
यूपीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है ताकि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) पढ़ाने के लिए योग्यता प्राप्त कर सकें।
UPTET Result 2022: यूपीटीईटी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर
योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो चुका है और ऐसे में अब यूपीटीईटी का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी हो सकता है।
UPTET 2021 Update: परीक्षा का महत्व
UPTET 2021 Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकारी शिक्षक की पात्रता तय की जाती है यूपीटीईटी टेस्ट से तय होती है। यूपीटेट 2021 परीक्षा के बीच जितनी रुकावट आई, कुछ वैसा ही हाल ही में यूपीटीईटी रिजल्ट (UPTET Result 2021) के साथ भी हुआ है।
यूपीटीईटी रिजल्ट की आजीवन वैलिडिटी
UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी रिजल्ट 2021 में सफल होने वाले उम्मीदवार का यूपीटीईटी सर्टिफिकेट आजीवन मान्य होगा। पहले यह समय सीमा 7 साल की होती थी।
UPTET रिजल्ट के लिए उम्मीदवारों को सलाह
यूपीटीईटी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in चेक करते रहिए जहां वह अपना यूपीटीईटी परिणाम और आंसर की देख सकेंगे। ताजा अपडेट्स के लिए यहां हमारे साथ बने रहें।
UPTET रिजल्ट देखने का तरीका
1- उम्मीदवार यूपीटीईटी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
2- होम पेज पर दिख रहा रिजल्ट लिंक ऑप्शन में चुने।
3- अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करते हुए लॉग इन करें।
4- प्रक्रिया के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
UPTET Result: कब आ रहा यूपीटीईटी का परिणाम
यूपीटीईटी रिजल्ट को लेकर अब अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। ऐसे में छात्र अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर समय-समय रिजल्ट के नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं और हमारे साथ यहां इस ब्लॉग पर बने रहें।
UPTET Result: नहीं हुई है आधिकारिक घोषणा
यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा के रिजल्ट फरवरी में ही जारी किए थे, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम जारी नहीं हुए हैं हालांकि अब चुनाव का समय खत्म हो चुका हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शपथ ग्रहण भी कर लिया है और नतीजे कभी भी आ सकते हैं।
पहले आएगी UPTET आंसर की
यूपीटीईटी के रिजल्ट से पहले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर की को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यूपी टीईटी रिजल्ट यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in की मदद से जाकर देख सकते हैं।
जानें क्या था अटेंडेंस पर्सेंटेज
यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया गया था। ये परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों में हुई थी। इस दौरान प्राथमिक स्तर के लिए 83.09% और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 85.72% उपस्थिति दर्ज की गई थी।
आजीवन मान्य होगा सर्टिफिकेट
यूपीटीईटी सर्टिफिकेट की मान्यता अब आजीवन कर दी गई है। उम्मीदवार एक बार एग्जाम क्लियर करके आजीवन शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पहले इसकी वैधता 7 साल के लिए थी।
यहां देखें न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
जनरल और ईडबल्यूएस - 60% और 90 मार्क्स
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55% और 82.5 मार्क्स
अनुसूचित जाति (एससी) 55% और 82.5 मार्क्स
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55% और 82.5 मार्क्स
जारी किया जाएगा प्रमाणपत्र
UPTET 2022 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित जिले के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से UPTET प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, जाति (श्रेणी), फोटो और इस प्रमाण पत्र पर प्राप्त अंकों का उल्लेख किया जाएगा। UPTET प्रमाणपत्र की वैधता जीवन भर की होती है।
दो पालियों में हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया गया था। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 05 बजे तक आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट @ updeled.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरें।
इनपुट विवरण जांचें और सत्यापित करें।
अब रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें।
दो स्तरों में होती है परीक्षा
पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) - कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 आयोजित की जाती है।
पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) - कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को पेपर 2 होता है।
प्रोविजनल आंसर की जनवरी में हुई थी जारी
UPTET 2021 की प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी, 2022 को जारी की गई थी। इस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 01 फरवरी, 2022 तक का मौका दिया गया था। सभी दर्ज आपत्तियों पर विचार के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
न्यूनतम योग्यता अंक
UPTET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। क्वालिफाई करने के लिए एक निर्धारित अंक हासिल करना जरूरी है, जो अलग अलग श्रेणी के अनुसार है। अनारक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, जबकि ओबीसी / एससी / एसटी श्रेणियों के लिए यह मानदंड 55% अंक है।
यूपीटीईटी एक पात्रता परीक्षा है
UPTET राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है। जिसके जरिए प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षकों के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन होता है। इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार होता है।
जनवरी में हुई थी परीक्षा
यूपीटीईटी परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस साल कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 12,91,627 प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए शामिल हुए थे।
जानें कब तक जारी होंगे परिणाम
UPTET 2022 रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। हालांकि परिणाम की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी घोषणा 25 मार्च या इस सप्ताह के अंत तक की जा सकती है।
Sarkari Result Live - हर वर्ष होती है यूपीटीईटी
यूपीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है ताकि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) पढ़ाने के लिए योग्यता प्राप्त कर सकें।
Sarkari Result Live - एक बार रद्द हो चुकी है परीक्षा
राज्य में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09%) शामिल हुए थे। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल 7,48,810 (85.72%) उपस्थित हुए थे। यह भी जानें कि UPTET-2021 को 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि पेपर लीक हो गया था, इसके बाद 23 जनवरी को फिर से पेपर का आयोजन किया गया।
Sarkari Result Live - डायरेक्ट लिंक
प्राथमिक स्तर के लिए, कुल 2,532 परीक्षा केंद्र और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए राज्य भर में कुल 1,733 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम आप updeled.gov.in और timesnowhindi.com/education पर भी देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - 23 जनवरी को थी परीक्षा
UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी को राज्य भर में किया गया था। UPTET-2021 के लिए प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
Sarkari Result Live - इसी माह आ जाएंगे परिणाम?
उम्मीदवार जो यूपीटीईटी 2022 में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in (जारी होने के बाद) पर देख सकते हैं। बता दें, यह रिजल्ट इसी माह के अंत मे या इससे पहले भी जारी हो सकते हैं, क्योंकि यह रिजल्ट 25 फरवरी से अटके हुए हैं।
Sarkari Result Live - पहले आएगी फाइनल आंसर की
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के परिणाम अब किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। हालांकि यूपीटीईटी परिणाम 2022 जारी करने की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है, मीडिया का एक वर्ग 25 मार्च या इस सप्ताह के अंत तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद कर रहा है। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जनवरी के अंत में जारी की गई थी। अब फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, इसके बार रिजल्ट आएगा।
Sarkari Result Live - UPTET फाइनल आंसर की
UPTET फाइनल आंसर की 2021 भी UPTET परिणामों के साथ जारी की जाएगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अंतिम परिणाम और उत्तर कुंजी तिथि केवल यूपीबीईबी द्वारा घोषित की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद, आपको इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - इसलिए आज आ सकते हैं रिजल्ट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी 2022 परिणाम आज 25 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, लखनऊ, यूपीबीईबी द्वारा जारी किए जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि योगी आदित्यनाथ आज इकाना स्टेडियम में दूसरी बार सीएम पद के लिए शपथ लेंगे, उम्मीद है इसके बाद यूपीटेट रिजल्ट जारी कर दिए जाएं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना यूपीटीईटी सरकार परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - UPTET 2022 रिजल्ट
UPTET 2022 सरकार परिणाम की तारीख आधिकारिक तौर पर UPBEB द्वारा घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि UPTET परिणाम की तारीख केवल अस्थायी है और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यूपीबीईबी जल्द ही इसकी पुष्टि कर सकता है और एक बार ऐसा हो जाने के बाद, अपडेट यहां पोस्ट किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - परिणाम व फाइनल आंसर की आज?
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी 2022 परिणाम आज 25 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, लखनऊ, यूपीबीईबी द्वारा जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना यूपीटीईटी सरकार परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - यूपीटीईटी परिणाम 2022 कल?
यूपीटीईटी परिणाम 2022 शुरू में 25 फरवरी, 2022 को जारी होने वाला था। हालांकि, यूपी चुनाव रिजल्ट के कारण, तिथि स्थगित कर दी गई थी और उम्मीद की गई कि परिणाम 10 मार्च, 2022 के बाद जारी किया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है, चूंकि यूपी में आज योगी आदित्यनाथ सीएम के तौर पर दोबारा से शपथ लेंगे, हो सकता है कि आज शाम से लेकर कल में रिजल्ट जारी कर दिया जाए।
Sarkari Result Live - फाइनल आंसर की आज
जहां तक UPTET उत्तर कुंजी 2022 रिलीज की तारीख है, UPBEB की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि यूपीटीईटी परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी - दोनों 25 मार्च, 2022 तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, तारीख केवल अस्थायी है। इस साइट updeled.gov.in से आप फाइनल आंसर की चेक कर सकेंगे
Sarkari Result Live - रिजल्ट जल्द व ऑनलाइन जारी होंगे
यूपीटीईटी के उम्मीदवार परीक्षा पास करने के बाद कभी भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, उत्तर प्रदेश टीईटी परिणाम प्रमाण पत्र केवल 7 साल की अवधि के लिए वैध था। बता दें, रिजल्ट जल्द व ऑनलाइन updeled.gov.in जारी किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - प्रमाणपत्र वैधता अब जीवन भर
UPTET परिणाम 2022 प्रमाणपत्र वैधता समय अब बदल गया है। UPBEB ने TET प्रमाणपत्र को 'जीवन भर' के लिए वैध बना दिया है, जिससे अब कभी भी नौकरी पाना आसान हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in से UPTET परिणाम प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UPTET उम्मीदवार शिक्षक नौकरी
यूपीटीईटी उम्मीदवार एक बार परीक्षा पास किए जाने के बाद कभी भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीबीईबी के इस स्टेप के लिए अब तक कई लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है।
UPTET Result: आंसर की, रिजल्ट 25 मार्च को आने की संभावना?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपीटीईटी रिजल्ट0 और अंतिम आंसर की दोनों ही 25 मार्च, 2022 तक जारी किए जाने की संभावना है। यूपीटीईटी आंसर की 2022 रिलीज की तिथि है, UPBEB की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
UPTET के लाखों उम्मीदवारों को राहत
साल 2021 के नवंबर महीने में यूपीटीईटी की परीक्षा कैंसिल होने के बाद, UPTET सर्टिफिकेट की बढ़ने की यह वैधता लाखों उम्मीदवार के लिए एक बड़ी राहत के रूप में सामने आई है।
UPTET परीक्षा पास करने की वैधता
पहले यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर यह नियम था कि किसी उम्मीदवार ने परीक्षा पास करने के बाद से इन 7 वर्षों तक नौकरी नहीं की, तो इस परीक्षा की वैधता खत्म हो जाएगी। इसकी वजह से दोबारा यूपीटीईटी परीक्षा देनी होती थी। अब लाइफ टाइम वैधता कर दी गई है।
UPBEP आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख सकेंगे स्कोर
23 जनवरी 2022 को होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट यानी updeled.gov.in पर एक बार उपलब्ध होने पर अपने स्कोर की जांच कर सकेगा। अब तक परिणाम की तिथि के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।
UPTET परीक्षा फाइनल आंसर की 2021
UPTET Final Answer Key 2021: इससे पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को जारी किया जाना था लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के चलते ऐसा नहीं हो सका। इससे पहले पेपर लीक के चलते परीक्षा टल गई थी।
UPTET रिजल्ट updeled.gov.in आधिकारिक वेबसाइट
रिजल्ट जारी किए जाने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। UPTET Result 25 मार्च या फिर इस सप्ताह के अंत तक जारी होने की संभावना है।
यूपीटीईटी सर्टिफिकेट 2022 लाइफटाइम मान्य
पहले यूपीटीईटी परीक्षा में एक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक 5 साल की अवधि के लिए वैध थे। अब UPTET स्कोर जीवन भर के लिए मान्य हैं।
UPTET 2021-2022 के लिए रजिस्टर उम्मीदवार
UPTET 2021-22 को कुल 21 लाख 65 हजार से ज्यादा रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए प्राथमिक स्तर (1 से 5 वीं कक्षा के लिए) और जूनियर स्तर (6 वीं से 8 वीं कक्षा के लिए) के लिए आयोजित किया गया था और इसमें 18 लाख 22 हजार से कुछ ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
आपत्तियों के बाद UPTET अंतिम आंसर की
अंतिम उत्तर कुंजी अनंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर तैयार की जाएगी। बोर्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम के साथ यूपीटीईटी अंतिम उत्तर पीडीएफ जारी करने का अनुमान है।
कब आ रहा UPTET रिजल्ट डाउनलोड लिंक?
पहले, UPTET रिजल्ट डाउनलोड लिंक 25 फरवरी 2022 को जारी किया जाना था, लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। UPDELED वेबसाइट पर उपलब्ध होते ही हम आपको UPTET रिजल्ट लिंक प्रदान करेंगे।
क्या 25 फरवरी को आएगा यूपीटीईटी रिजल्ट?
यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी को और फाइनल आंसर की 23 फरवरी को जारी होनी थी लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की वजह से परिणाम घोषित करने में देरी हो गई।
UPTET फाइनल आंसर की
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। यह आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवार की ओर से उठाई गई आपत्ति को ध्यान में रख कर तैयार की गई।
UPTET Result 2021: प्रारंभिक आंसर की
UPTET Result 2021: यूपीटीईटी की प्रोविजनल यानी प्रारंभिक आंसर की जनवरी 2022 में जारी कर दी गई थी। इसके लिए लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार यहां बने रहें और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
Sarkari Result Live - इस लिंक से देखें परिणाम
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीबीईबी) की ओर से उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन करता है, इस परक्षा के परिणाम जल्द ही जारी होने वाले हैं, एक बार रिजल्ट जारी होने के बार उम्मीदवार updeled.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - कौन आयोजित करता है यूपीटेट परीक्षा
परीक्षा उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जाती है। UPTET परीक्षा दो पेपरों के लिए दो पालियों में आयोजित की जाती है - पेपर 1 और 2।
एक्स्पर्ट की मानें तो कल शाम तक में रिजल्ट या रिजल्ट से जुड़ा अपडेट जारी हो सकता है।
Sarkari Result Live - जानें यूपीटीईटी के बारे में
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है ताकि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर के शिक्षकों के लिए पात्रता प्राप्त कर सकें।
Sarkari Result Live - 18.22 लाख उम्मीदवारों को परीक्षा का इंतजार
एक रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा के लिए लगभग 18.22 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए UPTET प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2021 को 27 जनवरी, 2022 को जारी किया गया था। इसके बाद से फाइनल आंसर या रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किए गए हैं।
Sarkari Result Live - दो पालियों में हुई थी परीक्षा
UPTET 2021 परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में COVID प्रोटोकॉल के बीच आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - परीक्षा से जुड़े अपडेट जल्द
UPTET फाइनल आंसर की 2021 23 फरवरी, 2022 को जारी होने वाली थी जबकि UPTET परिणाम 2021 25 फरवरी, 2022 को जारी होने थे, लेकिन दोनों ही टल गए और कारण यूपी विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे बताया गया। अब कब इस परीक्षा से जुड़े अपडेट आएंगे इसलिए आप इस पेज पर बने रहें, क्योंकि हम लगातर ट्रैक कर रहे हें।
Sarkari Result Live - इसलिए आयोजित होती है परीक्षा
यूपीटीईटी रिजल्ट के साथ UPTET अंतिम उत्तर कुंजी 2021-22 जारी की जाएगी। यूपीटीईटी प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। परिणाम आने के बाद आप इस timesnowhindi.com/education पर जाकर डायरेक्ट लिंक के लिए खबर का चुनाव कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यहां से देखें आंसर की व रिजल्ट
UPTET 2021-22 परिणाम और फाइनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीटीईटी के नतीजे अब 25 मार्च, 2022 के बाद जारी किए जाएंगे। जैस ही रिजल्ट या फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, updeled.gov.in पर नतीजे देख जा सकेंगे। संबंधित अपडेट के लिए आप timesnowhindi.com/education पर भी विजिट कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इस लिंक से देखें परिणाम
UPTET-2021 के लिए प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परिणाम updeled.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - 2,532 परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) प्राथमिक स्तर के लिए, कुल 2,532 परीक्षा केंद्र, और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए, राज्य भर में कुल 1,733 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
Sarkari Result Live - ऐसे आयोजित हुई थी परीक्षा
राज्य में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09%) शामिल हुए थे। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल 7,48,810 (85.72%) उपस्थित हुए थे। परीक्षा के लिए 1,62,511 पर्यवेक्षकों, 8530 पर्यवेक्षकों, 1423 उड़न दस्तों के अलावा 5,814 वर्ग-3 और 14,059 वर्ग-4 कर्मचारियों को सेवा में लगाया गया था।

